Let’s travel together.

Twitter logo बदलते ही बढ़ी Dogecoin की मांग

101

Twitter के CEO एलन मस्क ने इसके फेमस चिड़िया वाले लोगो को बदल दिया है। ट्विटर की नीली चिड़िया की जगह पर एलन मस्क ने वेबसाइट के होम पेज पर क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन के मैसकोट शिबा इनु की तस्वीर के साथ बदला है।इस खबर के आते ही मुख्य क्रिप्टोकरेंसी में से एक डॉजकॉइन के मूल्य में 30% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। खास बात है कि यह इस क्रिप्टोकरेंसी में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।Dogecoin के इस डोग मेम लोगो को 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था और Dogecoin के मैसकोट के रूप में लाया गया था। अब इसे ट्विटर के लोगो के रूप में देखे जाने के कारण इस क्रिप्टोकरेंसी की अचानक मांग बढ़ गई है।

शिबा इनु के ट्विटर लोगो में शामिल होते ही इसकी मांग में जबरदस्त इजाफा हो गया है और इस वजह से यह दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी में से एक बन गई है।डॉजकॉइन वर्तमान में 13 बिलियन डॉलर से अधिक के मार्केट कैप के साथ कारोबार कर रही है, जो आठवीं सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी भी है।यह पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क की वजह से डोजकॉइन में उछाल आया है। दिसंबर 2021 में, मस्क की कंपनी टेस्ला ने कहा कि वह डॉजकॉइन को कुछ व्यापारिक वस्तुओं के भुगतान के रूप में स्वीकार करेगी, जिससे क्रिप्टोकरंसी के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी।दूसरी बार मस्क ने जनवरी 2022 में घोषणा की थी कि डॉजकॉइन भुगतान लाइव हो रहा है, इससे इस क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य 15 प्रतिशत तक उछल देखा गया था। इस बार भी मस्क के एक घोषणा ने ही डोजकॉइन की कीमत को बढ़ाया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811