Let’s travel together.

पीएम मोदी करेंगे तीन राज्यों का दौरा..

63

पीएम मोदी इस सप्ताह के अंतिम दो दिनों में दक्षिण भारत के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम तेलंगाना और तमिलनाडु को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई तोहफा देंगे, जबकि कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे के बाद इसके 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।पीएम आठ अप्रैल को सबसे पहले तेलंगाना पहुंचेंगे। यहां सिकंदराबाद स्टेशन पर 11वीं वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद परेड ग्राउंड हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद चेन्नई जाएंगे। यहां एमजीआर रेलवे स्टेशन पर 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। रविवार को पीएम कर्नाटक के दौरे पर होंगे। यहां सुबह सवा सात बजे बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811