Let’s travel together.

पलक तिवारी ने इब्राहिम संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

102

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं।

बिजली-बिजली गाने ने दिलाई चर्चा

पलक तिवारी सिंगर हार्डी संधू संग अपने पहले म्यूजिक वीडियो बिजली-बिजली के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बीते साल एक्ट्रेस सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग डेटिंग की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में आ गई थीं।

इब्राहिम संग हुईं स्पॉट

सोशल मीडिया पर पलक और इब्राहिम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साथ कार में स्पॉट हुए थे। कैमरे की नजर पड़ते ही पलक अपना चेहरा छिपाने लगी थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में पलक ने सफाई देते हुए कहा था कि वो और इब्राहिम कई और दोस्तों के साथ थे। वहीं, एक्ट्रेस अपनी मां की वजह से कैमरे से बचने की कोशिश कर रही थीं, क्योंकि उन्होंने मां से झूठ बोला था कि वो कहां हैं।

अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

अब एक साल बाद पलक ने अपने हालिया इंटरव्यू में इब्राहिम संग अपने डेटिंग की खबरों पर बात की। बातचीत में पलक ने कहा, “दो फिल्मों की शूटिंग ने मुझे लाइफ में बहुत बिजी और खुश रखा है। मैं सिर्फ इस पर ही फोकस करना चाहती हूं और ये साल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

लव लाइफ पर बोलीं पलक

अफवाहों पर बात करते हुए पलक ने आगे कहा, “मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि ये उस प्रोफेशन का एक हिस्सा है, जिसका मैं भाग हूं। मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं। जबकि प्यार का कभी भी सोच- समझकर नहीं किया जा सकता और ना ही भविष्यवाणी की जा सकती है, इस वक्त मेरे लिए काम ही पहले नंबर पर आता है। प्रोफेशनली ये बेहद महत्वपूर्ण समय है मेरे लिए और मैं इस पर ही अपनी एनर्जी खर्च करना चाहती हूं।”

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811