Let’s travel together.

PM मोदी के समर्थन में उतरे NCP नेता अजित पवार

60

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजीत पवार ने कहा है कि मंत्रियों की डिग्री पर सवाल उठाना सही नहीं है और लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि एक नेता ने अपने कार्यकाल में क्या हासिल किया है।प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षिक योग्यता के बारे में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा, ‘साल 2014 में क्या जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी डिग्री के आधार पर वोट दिया था?

उन्होंने कहा, ‘अब वह नौ साल से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी डिग्री के बारे में पूछना उचित नहीं है। हमें उनसे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल करना चाहिए। मंत्री की डिग्री कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है।’ उन्होंने आगे पूछा, ‘अगर हमें उनकी डिग्री पर स्पष्टता मिलती है तो क्या महंगाई कम होगी? क्या उनकी डिग्री की स्थिति जानने के बाद लोगों को नौकरी मिलेगी?’

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने कॉलेज की डिग्रियों को जनता के बीच रखना चाहिए।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी ट्वीट में कहा, ‘क्या देश को यह जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके पीएम ने कितनी पढ़ाई की है? उन्होंने अदालत में अपनी डिग्री दिखाने का कड़ा विरोध किया। क्यों? और जो अपनी डिग्री देखने की मांग करेंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा? यह क्या हो रहा है? अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा पीएम देश के लिए बहुत खतरनाक है।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811