Let’s travel together.

पिपरई-चन्देरी-ललितपुर रेल लाइन को मंजूरी प्राप्त हो: सांसद डॉक्टर केपी यादव

0 113

– 9 वर्ष पूर्व रेल बजट भाषण में उल्लेखित रेल लाइन को मंजूरी प्रदान कराने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद डॉक्टर केपी यादव

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

नई दिल्ली में गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की एवं 2012-13 के रेल बजट भाषण में उल्लेखित पिपरई-चंदेरी- ललितपुर को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन को मंजूरी प्रदान करने की मांग की. गौरतलब है कि पिपरई-ललितपुर (80 किलोमीटर) रेल लाइन का सर्वे किया गया था एवं इसे अनुपयोगी बताकर निरस्त कर दिया गया, सांसद डॉक्टर के पी यादव ने बताया कि वह भी लोकसभा निर्वाचन के बाद से ही लगातार इस मुद्दे पर कार्य कर रहे हैं एवं रेल मंत्रालय को उन्होंने उपर्युक्त रेल लाइन से रेलवे के राजस्व एवं क्षेत्र की जनता के लाभ के विषय में विस्तार से अवगत कराया ततपश्चात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने विचार कर सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया है।
इसी के साथ ही कोरोना काल से बंद चल रही क्षेत्र की महत्वपूर्ण लोकल ट्रेन ग्वालियर-बीना-दमोह (51883) दमोह-बीना-ग्वालियर (51884) एवं गुना-बीना (छकड़ा) गाड़ी को पुनः प्रारंभ किए जाने की की मांग की तथा बीना से चलकर नागदा-रतलाम की ओर जाने वाली ट्रेन के समय को पूर्ववत किए जाने का अनुरोध किया क्योंकि क्षेत्र में उक्त ट्रेनों से सामान्य जन,विद्यार्थी,नौकरी पेशा अप-डाउन करते हैं,उपरोक्त ट्रेनों के बंद हो जाने या समय परिवर्तन से आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए बंद की गईं ट्रेनें पुनः प्रारंभ की जाए इससे गुना, शिवपुरी,अशोकनगर ही नहीं अपितु राजगढ़,ब्यावरा,बीना, सागर के नागरिकों को सहूलियत होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811