Let’s travel together.
nagar parisad bareli

राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों में खुशी

0 252

– गहलोत सरकार को बधाइयों का सैलाब

– म प्र में भी पुरानी पेंशन लागू हो

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा नई पेंशन नीति को कर्मचारी विरोधी बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से समूचे देश के कर्मचारियों के साथ साथ म प्र के कर्मचारियों में उत्साह भर दिया।आज म प्र के समस्त कर्मचारियों ने राजस्थान की गहलोत सरकार को बहुत बधाईयां प्रेषित की।राज्य शिक्षक संघ म प्र के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी ने म प्र सरकार से आह्वान किया कि वो भी कर्मचारी विरोधी नई पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय ले।आज जैसे ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी विधानसभा में यह ऐतिहासिक घोषणा की सम्पूर्ण देश के शासकीय कर्मचारियों ने गहलोत सरकार को कर्मचारी हितेषी बताते हुए उसके निर्णय को केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए अनुकरणीय बताया।संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी ने कहा कि विगत कई वर्षों से प्रदेश के कर्मचारी NPS की कमियों से सरकार को अवगत करा रहे है,अनेक मौकों पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार है उसे भी पुराने हुए गलत निर्णय को वापस लेना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811