Let’s travel together.

गांधी आश्रम स्कूल के पास आदिवासी भवन का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 669

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी रायसेन। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी बलवीर सिंह तोमर की अगुवाई में राज्यपाल के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को गांधी आश्रम स्कूल के पास वार्ड क्रमांक तीन में आदिवासी भवन का निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कलेक्टर का संषोधित आदेष दिनांक 18.03.2021 के अनुसार क्रमांक 643.2021.जियोस.सा.नि के द्वारा नगर परिषद सिलवानी से लगकर प्रषासन द्वारा भवन बनने को लेकर स्वीकृति दी गई थी जो आदिवासी भवन का निर्माण कार्य होना था जो कि क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह द्वारा आदिवासियों का षोषण व भेदभाव व द्वेष रखते हुए उक्त आदिवासी भवन को सिलवानी से विधानसभा क्षेत्र सिलवानी की जनपद पंचायत से संषोधन करते हुए ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ भेज दिया गया।

ज्ञापन में आगे लिखा है कि संपूर्ण मध्यप्रदेष में भाजपा की षिवराज सरकार एवं पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रामपालसिंह आदिवासियों को डिस्पोजल की तरह उपयोग कर रहे है। जब जरूरत पड़ी तब उपयोग किया और काम निकलने पर उन्हें डिस्पोजल की तरह फेंक दिया जाता है। समाज के कुछ लोगों पर हाथ रखकर आपस में लगाई-झगड़ा करवाने कार्य किया जा रहा है और कई मामलों में वाद-विवाद किया जा रहा है। आदिवासी समाज में फूट डलवाई जा रही है, चुनात आते है भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों को लुहावने प्रलोभन दिए जाते है और चुनाव जीतने के बाद सरकार बनने पर आदिवासियों का षोषण किया जाता है। ज्ञापन सौंपकर गांधी आश्रम स्कूल के पास वार्ड क्रमांक तीन में आदिवासी भवन का निर्माण षीघ्र कराए जाने की मांग की। अन्यथा स्थिति में आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसका संपूर्ण दायित्व षासन-प्रषासन का होगा। इस दौरान करन सरलाम, नन्हेलाल, मान सिंह, प्रदीप उईके, गोवर्धन, धर्मदास इमने आदि मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811