रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीणा द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने के उपरांत पूरे भारतवर्ष में कांग्रेश पार्टी के द्वारा मुंह पर काली पट्टी बांध भारत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और लोकतंत्र की हत्या ना हो इसको लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा दिल्ली में बैठी सरकार द्वेष भावना की राजनीति कर रही है यह देश के हर व्यक्ति को जानकारी है क्योंकि राहुल गांधी हर किसी की आवाज बन चुके हैं बो बेरोजगारी की लड़ाई महंगाई की लड़ाई शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की लड़ाई लड़ रहे हैं और संसद में इन बातों को रखते थे तो केंद्र सरकार को यह बात अच्छी नहीं लगती थी इसलिए उनकी संसदीय सदस्यता खत्म की गई इसी के उपरांत आज मंडीदीप में सभी कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया