Let’s travel together.

कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वस्थ्य विभाग सतर्क, हर ब्लाक में जांच शुरू

59

बिलासपुर| कोरोना नियंत्रण के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग का निर्देश राज्य शासन ने दिया है। वहीं, अब दिनोंदिन ज्यादा से ज्यादा का सैंपल लिया जा रहा है। अब इसे और बढ़ाने के लिए शहरी क्षेत्र समेत सभी ब्लाक अंतर्गत सरकारी व निजी अस्पतालों में भी कोरोना जांच सेंटर शुरू कर दिए गए हैं।

मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र में कोरोना के 10 मरीज सक्रिय हैं। वहीं, नए मरीज मिलने की भी आशंका है। इसको देखते हुए विकासखंड स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच सेंटर संचालित हो रहे हैं। वहीं, अब इसकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों के पैरा मेडिकल स्टाफ को एंटीजन टेस्ट का प्रशिक्षण देकर कोरोना जांच शुरू की जाएगी। इसके पीछे शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच होने से छुपे हुए कोरोना संक्रमित सामने आएंगे। इससे उनका उपचार संभव हो सकेगा।

संपर्क में आने वालों की भी होगी जांच
सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि स्थिति अभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में चल रही है। लेकिन एक सप्ताह के भीतर कुछ नए मरीजों की पहचान की गई है। ऐसे में अब लोग को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अब मिलने वाले हर मरीज के संपर्क में आने वालों की भी कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए ट्रेसिंग टीम को निर्देशित कर दिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811