Let’s travel together.

काम की तलाश कर रहे व्यक्ति से धोखाधड़ी कर ठगे 26 लाख रुपये

106

भिवानी में काम की तलाश कर रहे एक व्यक्ति से कुछ लोगों के द्वारा धोखाधड़ी करके 26.38 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला समेत साल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच में जुट गई है।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी संदीप ने बताया कि वह और उसका भाई काम की तलाश में था। उसी दौरान उनके घर पर आए हांसी निवासी प्रवीण ने उसे नोएडा की एक कंपनी से मिलाया। इस प्रकार उसकी कंपनी से संबंधित अन्य लोग संदीप, हिमांशु, प्रिती, ममता और निहाल सिंह के बात बाचचीत हुई। उसे कंपनी की हरियाणा व मध्य प्रदेश में डिस्ट्रीब्यूटरीशिप का काम देकर रुपये कमाने का लालच दिया।

इसके बाद उसने उनके कहने पर कंपनी के खाते में नकद व ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न ट्रांजेक्शन में 26 लाख 38 हजार रुपये भेज दिए। जब उसने अपने रुपये मांगे तो उक्त आरोपी उसे बाद में रुपये देने की बात कहकर टालते रहे। जब उसने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि उक्त आरोपियों में हिमांश व संदीप के खिलाफ फरीदाबाद व भिवानी में लाखों रुपये के चेक बाउंस का मामला विचारधीन है। इसके अलावा उसे पता चला कि उक्त आरोपियों ने रुपये ठगने के लिए उसके साथ धोखाधड़ी की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811