Let’s travel together.

पेंशन को लेकर व‍ित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान

69

केंद्र और राज्‍य सरकार के करोड़ों कर्मचार‍ियों की तरफ से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की जा रही है. कुछ राज्‍य सरकारों ने इसको लेकर कर्मचार‍ियों की मांगों को मान ल‍िया है. लेक‍िन केंद्र सरकार की कोश‍िश है क‍ि पुरानी और नई पेंशन योजना को लेकर बीच का रास्‍ता न‍िकाजा जाए. इसी के मद्देनजर व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को फाइनेंस ब‍िल पेश करने के दौरान लोकसभा में कहा क‍ि नेशनल पेंशन स‍िस्‍टम (NPS) में सुधार क‍िये जाने की जरूरत है.

व‍ित्‍त सच‍िव की अगुवाई में होगा कमेटी का गठन

एनपीएस में सुधार को व‍ित्‍त मंत्री ने सरकारी कर्मचार‍ियों की पेंशन से जुड़े मामले में सम‍िति के गठन का प्रस्‍ताव रखा. कमेटी का गठन व‍ित्‍त सच‍िव की अगुवाई में क‍िया जाएगा. सवाल यह है क‍ि कर्मचार‍ियों की लंबे समय से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग के बीच सरकार बीच का रास्‍ता न‍िकालने के लिए क्‍या कदम उठा सकती है? सूत्रों का कहना है सरकार ऐसा रास्‍ता न‍िकालने की कोश‍िश कर रही है, ज‍िससे सरकारी खजाने पर अत‍िर‍िक्‍त बोझ डाले ब‍िना कर्मचार‍ियों को खुश क‍िया जा सके.

बीच का रास्‍ता न‍िकालने की कोश‍िश

सूत्रों का कहना है मोदी सरकार पुरानी पेंशन की मांग पर बीच का रास्‍ता न‍िकालने का प्‍लान कर रही है. सरकार दो व‍िकल्‍पों को लेकर व‍िचार कर रही है. पहले व‍िकल्‍प के तौर पर यह व‍िचार क‍िया जा रहा है क‍ि सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस के तहत प्राप्त अंतिम वेतन के करीब 50% पर गारंटीशुदा पेंशन दी जाए. इस न‍ियम के लागू होने से सरकारी खजाने पर ज्‍यादा बोझ डाले बिना मौजूदा एनपीएस में बदलाव किया जा सकेगा.

एनपीएस में इस तरह हो सकता है बदलाव

व‍ित्‍त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है क‍ि एनपीएस में इस तरह बदलाव हो सकता है क‍ि र‍िटायरमेंट के बाद कर्मचारी को एकमुश्त राशि के रूप में 41.7% राश‍ि म‍िल जाए. बाकी  58.3% राश‍ि वार्ष‍िकीकरण के आधार पर म‍िले. विश्लेषण से यह पता चला है क‍ि यद‍ि केंद्र / राज्य सरकार के योगदान (14%) से निर्मित 58.3% कोष का वार्षिकीकरण किया जाता है तो एनपीएस में पेंशन अंतिम आहरित वेतन का लगभग 50% हो सकती है. सरकार की तरफ क‍िसी तरह का आध‍िकार‍िक बयान नहीं द‍िया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811