Let’s travel together.

सुल्तानपुर पुलिस ने किया दुराचारी बाबा को गिरफ्तार बाबा की अनुयायी भक्त ने की थी बलात्कार की रिपोर्ट

0 109

 

तारकेश्वर शर्मा सुल्तानपुर रायसेन

 

थाना सुल्तानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30/12/2021 को प्रकरण की फरियादिया ने थाना आकर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी इमलिया के विरूध्द बलात्कार करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना सुल्तानपुर में अपराध क्रमांक 310/2021 धारा 343, 376(2) (n), 506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की फरियादिया अनुसूचित जाति की होने से प्रकरण में धारा 3(1) (W-ii), 3(2)(va) SC/ST Act का इजाफा किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक   श्री विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी श्री अमित मेश्राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी रनजीत सराठे के साथ पुलिस टीम गठित कर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी इमलिया की तलाश प्रारंभ की गई।

दौराने अनुसंधान यह पाया गया कि सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी ग्राम इमलिया थाना सुल्तानपुर का अपने आश्रम में झाड़ फूक हेतु आने वाली महिला अनुयायी का शारीरिक शोषण करता था। सुजीत राय उर्फ बाबा घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 2000 रू. इनाम की घोषणा की गई थी। उक्त आरोपी सुजीत राय घटना दिनांक से लगातार फरार था जो अपना हुलिया बदलते हुये ग्वारीघाट जबलपुर, ताप्ती नदी के किनारे भैंसादेही बेतूल में अलग अलग स्थान पर फरारी काट रहा था। जिसकी पता तलाश हेतु मुखबिर लगाये जाकर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास कर रही थी। दिनांक 20/03/2023 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुजीत राय के हुलिये का व्यक्ति गाँव में देखा गया है, जो पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते SDOP बाड़ी अमित मेश्राम, थाना प्रभारी सुल्तानपुर दल बल के साथ ग्राम इमलिया पहुँच कर प्रथक प्रथक टीम गठित कर आरोपी के घर की घेरा बंदी कर आरोपी के हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुजीत राय उर्फ बाबा पिता सुरेन्द्र राय उम्र 34 साल निवासी ग्राम इमलिया अपने घर ग्राम इमलिया का होना बताया एवं जुर्म करना स्वीकार किया जिसे पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं।

प्रकरण का आरोपी बाबा सुजीत राय की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रंजीत सराठे, आर. 531 प्रताप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक 374 राहुल चौरसे, आर. 768 देवेन्द्र जादोन, आर. 655 अजय यादव, की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन द्वारा टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811