Let’s travel together.

आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत जिला रायसेन की बैठक सम्पन्न

0 85

आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत जिला रायसेन बैठक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में भगवान धनवंतरी जी के चित्र पर पुष्प माला से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक में मुख्य अतिथि  जिलासंघचालक (आर.एस.एस.) एडवोकेट  दिनेश शर्मा  ने आरोग्य भारती के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया एवं बैठक अध्यक्ष महोदय नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रायसेन  डॉ शरद साहू  आरोग्य भारती के मुख्य उद्देश्य अनेक बीमारियों को रोकथाम के बारे में बताया। बैठक संचालन  डॉ जगदीश कुशवाहा  आरोग्य भारतीय मित्र प्रशिक्षण मुख्य कार्य क्या है? कार्यकर्ताओं को बताया। आरोग्य भारती की स्थापना कब हुई मुख्य उद्देश्य क्या है? स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र हमारा उद्देश्य है,उसके बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। आगामी 7 मई को उज्जैन में क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के बारे में बताया।
बैठक में संघ संचालक एडवोकेट  दिनेश शर्मा , नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रायसेन डॉ  शरद साहू , आरोग्य भारती जिला सह संयोजक आरोग्य भारती जिला सह संयोजक जगदीश कुशवाहा ,आरोग्य भारती सदस्य एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा , एडवोकेट पूजा शर्मा , तुलसीराम कुशवाहा  , इमरत जी,अनिल जी, महेश जी,  सौरभ लोधी जी, अभिषेक जी, श्री रेवाराम लाइनमैन,  भागचंद जी एवं आरोग्य भारती समस्त कार्यकर्ता बंधु जिला रायसेन मध्य भारत प्रांत की उपस्थिती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811