Let’s travel together.

रेलवे ठेकेदार के पिता का रेलवे ट्रक के पास शव मिला

0 352

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ठेकेदार के पिता का रेलवे ट्रक के पास शव मिला जिससे सेमरा गांव में सनसनी फैल गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक सिंह पिता वंशराज सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी भोपाल का रहने वाला था दीवानगज रेलवे स्टेशन पर अशोक सिंह के पुत्र का कई दिनों से केवल डालने का काम चल रहा था ठेकेदार को कई दिनों से केवल काटने की शिकायत मिल रही थी शनिवार को ठेकेदार के पिता अशोक सिंह और सुपरवाइजर राशिद मियां सेमरा बनखेड़ी मार्ग के पुल के पास कार खड़ी कर केबिल

देखने चले गए जबकि सुपरवाइजर राशिद मियां आगे निकल गए जबकि अशोक सिंह पीछे रह गए थे शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अशोक सिंह की मौत हो गई मौत की सूचना रात में ही पुलिस को मिली सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी रविवार सुबह रायसेन एसपी विकास कुमार शाहबाल,थाना प्रभारी देवेंद्र पाल और चौकी प्रभारी बीरबल सिंह घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया इसके बाद घटनास्थल पर एसएफएल की टीम भी पहुंची।


अशोक सिंह के पास दो मोबाइल थे दोनों मोबाइल ट्रक के नीचे दूरी दूरी पर मिले हैं कार की चाबी भी वहीं पर पड़ी हुई थी सुबह परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए परिजनों का कहना था कि रात 8 बजे हमारी अशोक सिंह से बात हुई थी इसके बाद उनका फोन नहीं लगा परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है घटनास्थल पर दीवानगंज के मेडिकल ऑफिसर एके माथुर भी पहुंचे मगर हत्या की आशंका के मद्देनजर रायसेन पुलिस ने अशोक सिंह का पीएम के लिए भोपाल एम्स भेज दिया गया भोपाल एम्स में रविवार को पीएम नहीं हो सका है अशोक सिंह का पीएम सोमवार को होगा

रायसेन एसपी विकास कुमार सहबाल का कहना है की प्रथम दृष्टिता से लगता है कि अशोक सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है जो भी निकल कर आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811