Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शादी समारोह में हुए विवाद के बाद बस पर पत्थरों से हमला, कई घायल

0 78

– बस में बैठी कई सवारियां घायल

– शादी समारोह में विवाद के बाद किया बस पर हमला

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र दो बत्ती तिराहे से आगे रविवार को कुछ युवकों ने एक बस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में बस पर पत्थर बरसाए गए और तोड़फोड़ की गई। इस हमले में बस में बैठी सवारियां घायल हो गईं।

बताया जाता है कि बस में बैठे लोग शिवपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिनारा जा रहे थे। तभी यह हमला किया गया। बताया जाता है कि शहर में 19 फरवरी को शिवम पैराडाईज होटल में शादी हुई थी। इसी दौरान बस में जो लड़की पक्ष के लोग थे उनका शादी समारोह में विवाद कुछ युवकों से हो गया था। जब लड़की पक्ष के लोग रविवार को अपने गृह नगर दिनारा बस से लौटने लगे तो बस को एक रास्ते पर रोककर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि शिवपुरी शहर में 19 फरवरी को लड़की वाले बारात लेकर दिनारा से शिवपुरी आई थे तब किसी बात पर अज्ञात युवकों से विवाद हो गया मामला रात में हुआ था लेकिन जब आज सुवह लड़की वाले विदा करके बारात की बस लेकर शिवपुरी से दिनारा जाने को हुई तब रास्ते मे कुछ एक दर्जन युवको ने पत्थर लगाकर बस को रोक लिया और बस में सवार लोगो पर हमला कर किया। वही घटना की जानकारी मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुँचीऔर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811