Let’s travel together.

श्रीजिता डे बनने वाली हैं माइकल की दुल्हनिया

108

ग्लैमर इंडस्ट्री से पिछले एक महीने में कई सेलेब्स ने शादी की है। चाहे बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा, कई सितारों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर फैंस को सरप्राइज दिया है। पिछले दिनों ‘ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी की शादी की खबरों ने सुर्खियां पकड़ीं। इसके अलावा टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर भी अपनी दूसरी शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं। इसी कड़ी में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो इसी साल दुल्हन बनने वाली है।

इस एक्ट्रेस की होने वाली है शादी

बिग बॉस 16 में अपनी गेम प्लानिंग से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीजिता डे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह इसी साल एक जुलाई को माइकल ब्लोहेम-पेप की दुल्हन बन जाएंगी। श्रीजिता की शादी को लेकर कुछ खास तैयारियां शुरू नहीं हुई हैं सिवाय इसके कि वह कहां और किस अंदाज में शादी करेंगी और उनकी गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

श्रीजिता डे की गेस्ट लिस्ट हुई तैयार

यह बात पहले ही बताई जा चुकी है कि ‘उतरन’ फेम एक्ट्रेस दो बार शादी करेंगी। एक शादी जर्मनी में वहां के रीति रिवाज से होगी। जबकि, दूसरी शादी गोवा या कोलकाता में बंगाली रीति रिवाज से होगी। इसके अलावा वह किस कलर का लहंगा पहनेंगी, ज्वेलरी क्या होगी वगैरह कुछ तय नहीं है। हां, लेकिन उनकी गेस्ट लिस्ट धीरे-धीरे जरूर तैयार हो रही है।

एक्ट्रेस की शादी में दिखेंगे बिग बॉस के यह खिलाड़ी

पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि श्रीजिता डे अपने कई दोस्तों में बिग बॉस 16 के दोस्तों को भी इन्वाइट करेंगी। प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट  का नाम उनकी गेस्ट लिस्ट से सबसे पहले सामने आया था। अब दो नाम और सामने आए हैं। बिग बॉस से उनके अच्छे दोस्त और जनता के फेवरेट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का नाम भी गेस्ट लिस्ट में शामिल है।

इस तरह शुरू हुई थी श्रीजिता-माइकल की लव स्टोरी

श्रीजिता डे और माइकल की मुलाकात एक कैफे में हुई थी। दोनों ने तीन साल से भा ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट किया। माइकल ने एफिल टावर के सामने श्रीजिता को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। उन्होंने घुटनों पर बैठकर श्रीजिता से अपने दिल की बात कही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811