Let’s travel together.

दो जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे आधार केंद्र पर हो रही अवैध वसूली

0 113

–लाडली बहना योजना लागू होते ही आधार कार्ड अपडेट के काम में ले रहे हैं मनमाना पैसा

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में विराजमान जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे आधार केंद्र पर मनमानी वसूली लंबे समय से चल रही है आधार केंद्र संचालक आधार कार्ड अपडेट करने के किया सुधार करने के मनमाने पैसे ले रहा है आज मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर जानकारी प्राप्त करने पर हितग्राहियों ने बताया कि आधार केंद्र पर कुछ भी काम कराओ मुंह मांगे पैसा देना पड़ता है केंद्र प्रभारी दीपक पाल का कहना है जो खर्च आता है वह लेते हैं
कितने लेना है यह नियम है लेकिन नियम का पालन यहां नहीं हो रहा है जनपद पंचायत
के प्रांगण मैं आधार केंद्र स्थापित है जो तहसील कार्यालय के नजदीक है जिम्मेदार अधिकारी हितग्राहियों से नहीं पूछ पाते हैं कि उनसे कितना पैसा लिया जाता है जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे गरीब हितग्राहियों के साथ मनमानी वसूली हो रही है मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी बहना योजना लागू की है इस योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के महिला हितग्राहियों को अपने आधार कार्ड अपडेट कराने पड़ रहे हैं इस में आधार केंद्रों पर बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा सकती है
शिकायत मिलने पर जनपद पंचायत की प्रभारी सीईओ
बंधु सूर्यवंशी से जानकारी प्राप्त की गई उनका कहना है कि हमें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है आपने बताया है मैं शीघ्र ही कार्रवाई करूंगी
ग्रामीणों का कहना है कि ₹100 की शिकायत को लेकर जाना लिखित में शिकायत करना मेहनत से अधिक महंगा पड़ रहा है
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से उचित कार्रवाई करने की मांग की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811