Let’s travel together.

अपने देश के झंडे के साथ खेलीं रूस की खिलाड़ी

116

आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में रूस और बेलारूस के मुक्केबाज अपने-अपने देशों के झंडे के साथ खेल रहे हैं। इन दोनों देशों के खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर राष्ट्रीय ध्वज, प्रतीकों के इस्तेमाल और राष्ट्रगान गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूक्रेन पर हमला करने में बेलारूस भी रूस की मदद कर रहा है।

आईओसी के प्रतिबंध के बाद इन दोनों देशों के खिलाफ किसी टूर्नामेंट में भाग तो ले सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने देश के झंडो का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, रूसी उमर क्रेमलेव के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने पिछले अक्तूबर में रूस और बेलारूस पर प्रतिबंध हटा दिया था। इसके बाद आईओसी की सिफारिश के बावजूद दोनों देशों के खिलाड़ियों को अपने देश के झंडे के साथ भाग लेने की अनुमति मिली।

बेलारूस की यूलिया अपानासोविच (52 किग्रा) और रूस की एडमा अन्ना (52 किग्रा) प्रतियोगिता के पहले दिन एक्शन में नजर आईं। रूस के अल्ताई क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली फ्लाइवेट मुक्केबाज एडमा अन्ना ने कहा, “मैं यहां अपने देश के लिए प्रतिस्पर्धा करने पर वास्तव में गर्व महसूस कर रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं रूस से हूं।”

“हमें पिछले साल प्रतिस्पर्धा करने का अवसर नहीं मिला था। हमारे देश और हमारे एथलीटों के लिए विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर होना बहुत महत्वपूर्ण है।” रूस और बेलारूस के एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के आईबीए के फैसले के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आयरलैंड सहित 10 से अधिक देशों को इस टूर्नामेंट का बहिष्कार किया है।

केडी जाधव इंडोर हॉल में हो रहे टूर्नामेंट में रूस के 12 मुक्केबाज और बेलारूस के छह मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में रूसी और बेलारूसी झंडे भी लहराए गए, जिसमें क्रेमलेव और रूसी खेल मंत्री ओलेग मैटिसिन ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम IBA की सबसे बड़ी प्रायोजक है, जिसे आईओसी ने 2019 से चल रही शासन संबंधी चिंताओं के कारण निलंबित कर दिया है। गजप्रोम ने इस टूर्नामेंट में 20 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल भी प्रायोजित किया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |     मंडीदीप के फूलचंद नगर में गेल गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कंप     |     60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान : ग्राम हातौद में लगा स्वास्थ्य शिविर     |     सड़क नहीं होने से नंदोरा में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला, ग्रामीणों ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन     |     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811