Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अपनी ही सगी बहन से रचाई शादी

20

नई दिल्ली। शादी को लेकर दुनिया भर में कई तरह के रस्में निभाई जाती है। वहीं रीति रिवाज भी अलग अलग प्रकार की होती है। कई जगहों पर ऐसे रीति रिवाज निभाई जाती है जिसे सुनने या देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है।
ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपनी ही सगी बहन के साथ शादी कर ली है। शादी के 6 साल बाद उनकों यह बात पता चला तो हैरान रह गया।

Brother sister Marry दरअसल, शख्स ने अपनी बात सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने साथ घटी एक घटना के बारे में बताया है। शख्स ने बताया कि उसके जन्म के तुरंत बाद ही किसी और ने एडॉप्ट कर लिया था। ऐसे में उसे अपने बायलॉजिकल माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं पता था। जब शख्स बड़ा हुआ तो शहर की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। अब उनके दो बच्चे भी है, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद उनकी पत्नी ​बीमार होने लगी। इसी बीमारी के ट्रीटमेंट के दौरान शख्स के सामने ये राज़ खुला कि उसने जिस लड़की से शादी की है वो उसकी सगी बहन है।
आपको बता दें​ कि मेडिकल साइंस भी इस बात को मानता है कि डीएनए और खून मैच होने वाले रिश्तों में शादी करने से आने वाली पीढ़ी में जेनेटिक डिफेक्ट का खतरा बना रहता है। शख्स के साथ ऐसा ही धोखा हुआ। उसे अपनी शादी के 6 साल बाद पता चला कि वो जिस लड़की के साथ अपना परिवार बसा चुका है, वो उसकी अपनी बहन है।

बता दें कि उनकी पत्नी की किडनी में दिक्कत थी और उसे ट्रांसप्लांट की ज़रूरत थी। उसके परिवार के लोगों ने टेस्ट करवाए लेकिन कोई किडनी डोनेशन के लिए मैच नहीं हुआ। हालांकि जब पति ने टेस्ट कराया तो न सिर्फ वो मैच था बल्कि पॉजिटिविटी रेट इतना हाई था कि डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने शख्स को बताया कि आमतौर पर माता-पिता के साथ बच्चों का मैच रेट 50 फीसदी होता है, लेकिन भाई-बहनों में ये रेट 100 फीसदी तक होता है। पति-पत्नी में ऐसा कभी नहीं होता, सिर्फ भाई-बहन ही इतने हाई रेट के साथ मैच हो सकते हैं। ये सुनकर शख्स दहल गया क्योंकि उसकी शादीशुदा ज़िंदगी को 6 साल हो चुके हैं और 2 बच्चों समेत उनका खुशहाल परिवार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811