Let’s travel together.

गढ़ी हायर सेकंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ -ग्राम के जनप्रतिनिधियों की मोजुदगी में हुआ सम्पन्न

0 139

रायसेन।‌ ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्कूल चले हम अभियान 2024 के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने की।
कक्षा 9 से 12‌ वी तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का संदेश विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह खंगार द्वारा मौजूद विद्यार्थियों अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को पढ़ कर सुनाया।
कक्षा 9 से 12 वीं में अध्यनरत किशोरवय के विद्यार्थियों में भविष्य को लेकर उनके ख्वाब और आशाओं के साथ ही अनेक जिज्ञासाएं तथा आशंकाएं भी होती है।
बच्चों के लिए घर में भी पढ़ने का स्थान और समय ते करें और प्रतिदिन तय किए गए समय पर पढ़ने की आदत डालें जब बच्चे पढ़ाई करें उनसे उस वक़्त कोई दूसरा काम ना कराएं।


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग और भविष्यन्मुखी अनेक योजनाएं संचालित है, शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
पढ़ाई के साथ ही उनकी रुचि के तहत अन्य गतिविधियों जैसे संगीत कला खेल आदि में सहभागिता करने तथा उनकी योग्यता तथा पसंदीदा कैरियर चयन के लिए प्रोत्साहित करें।
यदि बच्चों को कोई विशेष समस्या आ रही है तो शिक्षक के साथ मिलकर उसे समझाने की कोशिश करें विद्यालय में होने वाली मासिक बैठकों में आवश्यक सहभागिता करें और समस्त शालेय गतिविधियों में हिस्सा ले।
स्कूल शिक्षा अभियान के तहत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उद्बोधन कर अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कारों के साथ मेहनत के साथ पढ़ाई कर अच्छे नंबरों से पास हो पढ़ लिख कर संस्कारवान बने अपने समय का सही इस्तेमाल करें,स्कूल माता-पिता गुरुओ अपने शहर गांव एवं राष्ट्र का नाम रोशन कर बढ़े पदों पर पहुंचे।
सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, समाज सेवी मोहन जाटव, नीरज चौरसिया,प्राचार्य भगवान सिंह खंगार, सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर बासादेही सरपंच राकेश विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह राणा, राजू चौरसिया स्कूल का स्टाफ अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811