Let’s travel together.

मप्र वन कर्मचारी संघ:वनकर्मियों ने कहा- बंदूकें तो दी गई हैं, लेकिन चलाने की अनुमति नहीं

0 140

 

-वनकर्मियों को बन्दूकें चलाने की परमिशन दे सरकार
 शिवलाल यादव रायसेन

मप्र वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन से मिले और उन्हें 20 सूत्रीय लंबित मांग पत्र भी सौंपा ।
मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात यादव के नेतृत्व मेंअपनी लंबित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसी के तहत वनकर्मियों ने नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन से मुलाकात करने अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेश कुशवाह और जिला अध्यक्ष प्रभात यादव डिप्टी रेंजर राकेश कैलोदिया ने बताया कि वनकर्मियों को सुरक्षा के लिए बंदूकें तो दी गई हैं, लेकिन उन्हें चलाने की अनुमति नहीं है।अब शिवराज सरकार वनमंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उन्हेंबन्दूकें चलाने की अनुमति दे।ताकि वनकर्मी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
ऐसी स्थिति में वन तस्करों और वन्य प्राणियों के शिकारियों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।जबकि वन माफिया उन पर हमला करके फरार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में वे अपनी आत्मरक्षा बंदूक होने के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वनकर्मियों को जरूरत पड़ने पर उसे चलाने की अनुमति दी जाए। संघ के पदाधिकारी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन से मिले और उन्हें 20 सूत्रीय लंबित मांग पत्र भी सौंपा। इस पत्र में जो वनकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811