Let’s travel together.

होटल में लगी आग में सारा सामान जलकर खाक

0 227

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर देर रात्रि एक होटल में आग लग गई जिसमें सारा सामान जलकर खाक हो गया होटल संचालक सोनू लोधी ने बताया कि मैं रात को अपनी होटल बंद कर अपने घर जमुनिया चला गया था रात 3 बजे पड़ोसी का फोन आया कि तुम्हारी दुकान में आग लग गई हम सब फैक्ट्री चौराहा

दीवानगंज पहुंचे तो दुकान के अंदर आग लग रही थी हमने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा फ्रीज, किराने का सामान, कुर्सियां और होटल में काम आने वाला सामान सब जलकर खाक हो चुका था हमने दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी तो दीवानगंज चौकी से पुलिसकर्मी ने आकर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया बता दें कि जमुनिया निवासी हेमराज लोधी की होटल फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर स्थित है इस होटल का संचालन हेमराज लोधी और उनका छोटा पुत्र सोनू लोधी चलाता है रात को भी इसी होटल में सोनू लोधी सो जाता है मगर बुधवार रात्रि दुकान में ना सो कर अपने घर जाकर सो गया इतने में ही शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई दोनों लोधी ने बताया कि मेरी दुकान में लगभग एक लाख का समान भरा हुआ था जो जलकर खाक हो गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811