Let’s travel together.

एयर इंडिया की फ्लाइट में उपद्रवी एक यात्री को सीट से हाथ-पैर बांधकर लगाया इंजेक्शन

99

मुंबई । आजकल फ्लाइट में अक्सर कोई न कोई घटना सामने आ रही है। लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया के फ्लाइट में उपद्रव कर रहे यात्री को सीट से बांधकर एंटी-एंजाइटी इंजेक्शन देना पड़ गया। रत्नाकर द्विवेदी नाम के इंडो-अमेरिकन यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उसे सुरक्षा अधिकारियों के हवाले किया गया था। फिलहाल, कोर्ट ने उसे जाने की इजाजत दे दी थी और दोबारा अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था।

द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह सिंगिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई आया है। पुलिस ने उससे गाना गाने को कहा तो वह कहने लगा कि वह रैपर बनने की ट्रेनिंग ले रहा है। सीनियर केबिन क्रू शिल्पा मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि एयर इंडिया एआई-130 के विमान ने लंदन से रात में 10 बजे उड़ान भरी थी। यात्री सीट नंबर 26बी पर बैठा था। थोड़ी ही देर में वह वॉशरूम गया। इसके बाद फायर अलार्म बजने लगा। जब वॉशरूम का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि द्विवेदी लाइटर और सिगरेट लेकर खड़ा था। क्रू ने जब उससे स्मोकिंग बंद करने को कहा तो वह गाली देने लगा। पायलट कैप्टन संजय यादव ने कहा कि क्रू ने उसे कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह थोड़ी देर चुप रहा और फिर एयरक्राफ्ट के इमर्जेंसी एग्जिट के पास पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एक यात्री को लात मार दी और गालियां बकने लगा। इसके बाद क्रू जबरदस्ती उसे उसकी सीट पर ले गए।

एक क्रू मेंबर ने बताया कि वहां मौजूद एक डॉक्टर ने उसके बारे में पता किया। द्विवेदी ने डॉक्टर को बताया कि वह दवाओं पर चल रहा है। हालांकि, जब उसका बैग चेक किया गया तो कोई दवाई नहीं मिली, बल्कि ई-सिगरेट मिली। इसके बाद डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दिया। जब फिर भी वह शांत नहीं हुआ तो उसके हाथ पैर सीट में बांध दिए गए। द्विवेदी ने कहा कि उसके हाथ से ई-सिगरेट छीन ली गई थी, इसीलिए वह आपे से बाहर हो गया था। पुलिस को संदेह है कि वह निकोटीन अडिक्ट हो सकता है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई पहुंचने पर आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया था। बता दें कि हाल ही में 24 साल की एक महिला को कोलकाता से बेंगलुरु की फ्लाइट में स्मोकिंग के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811