Let’s travel together.

गणपति घाट में दुर्घटना के बाद 3 वाहनों में लगी आग, 2 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

50

धार ।   धार जिले के गणपति घाट में शनिवार को सुबह एक ट्राला अनियंत्रित हो गया और उसने डिवाइडर तोड़कर चढ़ाई की ओर जा रहे दो वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें कार से भरे कंटेनर सहित अन्य एक वाहन में भी आग लग गई। साथ ही ट्राले में भी भीषण आग लग गई। प्राथमिक रूप से इसमें 2 लोगों के जीवित जलने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। अलबत्ता दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए धामनोद भेजा गया है। आग भीषण होने के कारण आसपास के क्षेत्र से भी दमकल बुलाए गए हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इधर इस हादसे में एक बस भी चपेट में आ गई थी। हालांकि बस में सवार यात्री सभी सुरक्षित रहे और बस वहां से रवाना भी हो गई। खरगोन और धार जिले की पुलिस बल मौके पर तैनात है, बचाव अभियान जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811