देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिलवानी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर अरविंद दुबे, एस पी विकास सहवाल, एस डी ओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह, तहसीलदार राम जी लाल वर्मा,नगर पंचायत सीएमओ सुनील जैन, ने समिति सदस्यों से होली, रंगपंचमी और शबे-बरात पर्व तथा इस दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की। अफसरों ने सभी से कहा नगर सहित क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस का सहयोग करें। कहीं भी कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें। ,सहित गणमान्य उपस्थित थे।