Let’s travel together.

आठ मार्च को बंद रहेंगी शराब और बीयर की दुकानें, BHU अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी भी नहीं खुलेगी

95

जिलाधिकारी | जिलाधिकारी ने शनिवार को कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

वाराणसी में देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग और ताड़ी की दुकानें आठ मार्च को बंद रहेंगी। यह आदेश जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने दिया है। जिलाधिकारी ने शनिवार को कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

आठ मार्च को बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
श्रम विभाग ने आठ मार्च को बाजार, दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठावों को बंद रखने का आदेश दिया है। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि होली पर सार्वजनिक अवकाश है। इस बंदी से भोजन, जलपान, समाचार पत्र, औषधि, चिकित्सीय एवं शल्य उपकरणों, सब्जी, मिठाई, दूध, फूल, पान व सुपारी, मांस, ताजे फल इत्यादि की दुकासें मुक्त रहेंगी।

बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी
होली के मद्देनजर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी सात मार्च को बंद रहेगी। इस आशय का आदेश शनिवार काे चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सात मार्च को सर्जरी से जुड़ी सेवाएं भी बंद रहेंगी। ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी बंद रहेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811