Let’s travel together.

केंद्र ने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का एफसीआरए लाइसेंस को किया निलंबित

118

केंद्र ने पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीआर) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा थिंक टैंक का एफसीआरए लाइसेंस पिछले हफ्ते निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि प्रथम दृष्टया इस तरह की फंडिंग के मानदंडों के उल्लंघन के बारे में इनपुट दिया गया था।इससे पहले ऑक्सफैम का लाइसेंस जनवरी, 2022 में वापस लिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृहमंत्रालय मेंम इसे लेकर एक रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी।सीपीआर की गिनती देश के माने-जाने थिंक टैंक्सक में होती है। सीपीआर की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी अय्यर हैं। यामिनी कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री मणिशंकर अय्यर की बेटी हैं।

आयकर विभाग ने बीते साल सितंबर माह में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और ऑक्सफैम के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। विभाग ने छापेमारी एफसीआरए के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर की थी। आयकर विभाग ने एफसीआरए के माध्यम से प्राप्त धन की रसीद के साथ-साथ इन संगठनों के बही-खातों की जांच की थी।विभाग ने इसके अलावा बेंगलुरु स्थित इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिटेड मीडिया फाउंडेशन (आईपीएसएमएफ), जो कई मीडिया आउटलेट्स को भी वित्तीय सहायता प्रदान करता है, के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811