Let’s travel together.

सब्जियों में पेस्टीसाइड की जांच पहली बार खाद्य पदार्थो के अलावा फल सब्जियों के नमूने जांच हेतु लिए गये

0 75

होली त्योहार को देखते हुए की गई व्यापक कार्यवाही

 देवेन्द्र कुमार जैन  भोपाल

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के साथ फल तथा सब्जियों के नमूने लिये लेकर जांच के लिए भेजे है ।प्रदेश में पहली बार फल- सब्जियों में सामान्य परीक्षणों के साथ पेस्टीसाइड का टेस्ट भी किया जायेगा ।

फल सब्जियों के नमूनों में न्यू मार्केट से मौसंबी एवं अनार, बिट्टन मार्केट से फूल गोभी, पत्ता गोभी, कंदूरी, लौकी, मैथी, शिमला मिर्च, भिंडी, शॉवर फ्रूट, एप्पल, एप्पल बेर, करेला, परवल, बबबुगोसा, सन्तरे, खरबूजा तथा अंगूर शामिल हैँ। इसके अतिरिक्त निजामुद्दीन रोड, भोपाल से पिस्ता बर्फी, गुलाबजामुन, बेसन लड्डू, रतलामी एवं लौंग सेव इंद्रपुरी, भोपाल से शक्कर, मूंग दाल, खमण मिक्स, नमकीन, कूकीज तथा पेस्ट्री के नमूने लिये गये हैं। नमूनों की जाँच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल से होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी । होली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार में नमूना लेने की कार्यवाही तेज़ करने के निर्देश अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दिये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811