Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के विद्यार्थियों ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2022 में परचम लहराया

0 241

 

– सीबीएससी की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2022 में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक कीर्तिमान रचा है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई के निर्देशन में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में किया गया जिसके प्रथम चरण में 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 3 विद्यार्थी द्वितीय चरण के लिए चयनित किए गए । इन 3 विद्यार्थियों में पवन जालौन, आयुष धाकड़, प्रांजल शर्मा सभी कक्षा 10 के छात्र शामिल हैं।
केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य एसके शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । इस वर्ष की परीक्षा में सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में शीर्ष 100 विद्यार्थियों में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के तीनों विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है जिन्हें सीबीएससी की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है तथा केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत आने वाले समस्त सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में शीर्ष 10 में स्थान बनाया है तथा सीबीएसई ने प्रशस्ति पत्र द्वारा विद्यालय को सम्मानित किया है जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है तथा शिवपुरी जिले के लिए गर्व की बात है ।
उक्त प्रतियोगिता का समन्वयन राजीव कुमार पाण्डेय पीजीटी गणित ने अपने सहयोगी सुश्री चेतना त्रिवेदी एवं श्रीमती तेजस्विता ओझा के सहयोग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर प्रतियोगिता संपन्न कराया । विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं आइटीबीपी एसटीएस के डीआईजी श्री आर एस वत्स ने विद्यालय की इस अनूठी उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य जिनके कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुइबके साथ विद्यालय शिक्षकों,एवम चयनित विद्यार्थियों को बधाई दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811