Let’s travel together.

प्रोजेक्ट उन्नति अन्तर्गत मोमबत्ती निर्माण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग विषय पर दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न

89

सूरजपुर : कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत लीना कोसम के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम देवनगर प्रोजेक्ट उन्नति अन्तर्गत मोमबत्ती निर्माण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है ।यह प्रशिक्षण आरसेटी अंबिकापुर के द्वारा ग्राम स्तर पर दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 27 प्रशिक्षार्थी ने भाग लिया।

        गौरतलब है कि प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत मनरेगा योजना में वित्तीय वर्ष 2018-19 उन्नीस में मनरेगा सौ दिवस कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को  विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियों का निर्माण उनकी पैकेजिंग और बाजार में बेचने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में आए हितग्राहियों के द्वारा यह बताया गया की प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत लाभदायक है, और घर बैठे ही मोमबत्ती का निर्माण कर लेंगे और अपने आस पास के बाजार में बेच लेगे। मोमबत्ती के साथ साथ अगरबत्ती विषय पर भी जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से किया गया प्रशिक्षण में देवनगर संकुल से पीआरपी रितेश गुर्जर, संकुल लेखपाल अर्चना का विशेष सहयोग रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811