Let’s travel together.

पीएम मोदी ने की ‘ऑपरेशन दोस्त’ की तारीफ,भूकंप प्रभावित तुर्किये से लौटे बचाव दल के जांबाजों से की बात

65

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूकंप प्रभावित तुर्किए में तैनात भारतीय सहायता और आपदा राहत दलों के काम की सोमवार को सराहना की और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने न केवल आत्मनिर्भर बल्कि निस्वार्थ देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश के बाद सात फरवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कुल तीन टीम को भूकंप प्रभावित देश में भेजा गया था। बड़ी संख्या में भूकंप प्रभावित लोगों को व्यापक सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय सेना की मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया था।

तुर्किए से लौटे कर्मियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपने मानवता की महान सेवा की है और भारत को गौरवान्वित किया है।” मोदी ने राहत दल के सदस्यों से कहा, ‘‘हम दुनिया को एक परिवार मानते हैं और संकट में फंसे किसी भी परिवार के सदस्य की त्वरित मदद करना अपना कर्तव्य समझते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में आत्मनिर्भर देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है जो निस्वार्थ भी है और अन्य देशों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में कोई संकट आता है तो भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राहत एवं बचाव टीम के रूप में अपनी पहचान मजबूत करनी होगी।”

इससे पहले, मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने तुर्किए और सीरिया में ‘‘ऑपरेशन दोस्त” में शामिल कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया और राहत उपायों में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। ‘‘ऑपरेशन दोस्त” के बाद एनडीआरएफ की अंतिम टीम तुर्किए से स्वदेश लौट आई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘151 एनडीआरएफ कर्मियों और श्वान दस्तों की तीन टीम ने भूकंप प्रभावित तुर्किए की मदद की।” उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने नूरदागी और अंताक्या के 35 स्थलों पर जीवित लोगों का पता लगाने सहित खोज, बचाव और राहत अभियान चलाया।” भारत ने तुर्किए और सीरिया के विभिन्न हिस्सों में छह फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों को सहायता देने के लिए ‘‘ऑपरेशन दोस्त” शुरू किया था। भाषा ब्रजेन्द्र

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811