Let’s travel together.

शहर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

134

पावरकाम रविवार को फीडरों की मरम्मत करने जा रहा है। हर बार की तरह इस रविवार को भी कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। पावरकाम की ओर से इलाकों में छह घंटे का शटडाउन रखा गया है। पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि समय पर फीडरों की मरम्मत नहीं होगी तो, बड़ा फाल्ट आ सकता है।

इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल

रविवार को गदईपुर, इंडस्ट्री एरिया, दादा कॉलोनी, संजय गांधी नगर, सैनी कालोनी, कनाल रोड, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री, उद्योग नगर में बिजली सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। वहीं एस्टेट, इंडस्ट्री एस्टेट, खालसा रोड, पंजाबी बाग, जेजे कॉलोनी, पठानकोट रोड, नंगल सलेमपुर, नंगल जमालपुर, शेखे, कोटला, धोगड़ी रोड में बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।

इसके अलावा सेंट्रल टाउन, रमेश कॉलोनी, गोबिंदगढ़ मुहल्ला, मंडी फैंटनगंज, न्यू रेलवे रोड में सुबह दस से दो बजे तक बंद रहेगी।

जालंधर में लगा भारी जाम

जालंधर शहर के लगभग पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले एक बड़े क्षेत्र की आवाजाही को ट्रैफिक जाम ने घेर रखा है। हालात ऐसे हैं कि मेडिकल इमरजेंसी तक के लिए रास्ता मिलना मुश्किल है। लाडोवाली रोड से गुरु नानकपुरा, चौगिट्टी, सूर्या एनक्लेव और लद्देवाली से रामामंडी तक के बड़े इलाके के लोगों को ट्रैफिक जाम परेशान कर रहा है। शहर के भीतर से उपरोक्त इलाकों में जाने वाले और इन इलाकों से शहर आने वाले लोगों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।

फीडरों की मरम्मत के चलते छह घंटे बिजली रहेगी गुल

दिन में कई बार लोगों को शहर पहुंचने के लिए अंदरूनी रास्तों पर चलना पड़ता है। लोगों की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरु नानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग बंद मिलने पर लोग वापस लाडोवाली रोड पर आते हैं और वहां से बीएसएफ चौक, पीएपी चौक होते हुए रामामंडी पहुंचते हैं, ताकि गंतव्य तक पहुंच जाएं, लेकिन रामामंडी मार्केट में भी लंबा ट्रैफिक जाम मिलता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811