Let’s travel together.

नाबालिग सायकिल चोर गैंग गिरफ्तार,11 साइकिलें बरामद,गुढ़ियारी पुलिस की सफलता

0 103

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

गुढ़ियारी पुलिस ने एक ऐंसे नाबालिग सायकिल चोर 3 गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है जो स्कूली बच्चों तक कि साइकिलें चुरा लेते थे।
ऐंसे हुआ खुलासा
प्रार्थी हरिशंकर वर्मा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अन्ना चैक गुढियारी में रहता है। दिनांक 09.02.23 को करीब 12.30 बजे प्रार्थी के पुत्र ने प्रार्थी को फोन पर बताया कि वह अपने सायकल से स्कूल गया था तथा सायकल को स्कूल के सायकल स्टैण्ड में खड़ा कर दिया था। करीबन 12.00 बजे जब घर वापास जाने के लिये स्कूल के सायकल स्टैण्ड पर जाकर देखा तो पाय की उसका सायकल सायकल स्टैण्ड पर नही था। प्राथी के पुत्र के सायकल के साथ प्रार्थी के परिचित के पुत्र की भी सायकल वहां नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी के पुत्र एवं उसके परिचित की सायकल को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी कि विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी, उसके पुत्र एवं परिचित सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल एवं उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात अरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त गुढ़ियारी निवासी विधि के साथ संघर्षरत की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य दो साथी जो विधि के साथ संघर्षरत है के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य दो विधि के साथ संघर्षरत बालको को भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

साईकल चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अन्य 09 नग चोरी करना बताया।

अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 नग साईकल जुमला कीमती 55,000/- रूपये जप्त किया गया। अपचारियों से जप्त चोरी की 02 नग साईकलों में अपचारियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 82/2023 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 09 नग साईकलों में अपचारियों के विरूद्ध पृथक से थाना गुढ़ियारी में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अपचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार- विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811