Let’s travel together.

अवैध भंडारण और कालाबाजारी के मामले में 3 पर एफआईआर

0 325

69 किवंटल सरकारी गेहूं का मामला

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय।

सिलवानी। नगर के सागर रोड स्थित वीएस मार्केट की दुकान से जब्त हुए 68 किवंटल सरकारी गेहूं के मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 11 दिसंबर को यह सरकारी गेहूं इस दुकान से जब्त हुआ था। तब से खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी।
जब्ती की यह कार्रवाई तहसीलदार संजय नागवंशी, सिलवानी टीआई माया सिंह और खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव द्वारा की गई थी। इस स्थान पर जो सरकारी गेहूं की बोरी पर सेवा सहकारी समिति अंजनी,चिगवाडा,गादर समिति सीहोर के टैग लगे पाए गए थे। दुसरे दिन इन अधिकारियों ने वीएस मार्केट की मालिक स्वतंत्रता जैन पत्नी विजय जैन नफीस खान पुत्र रशीद खान ,अजय जैन पुत्र विजय जैन के खिलाफ शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण किए जाने वाला गेहूं अवैध भंडारण कर कालाबाजारी करने का प्रकरण सिलवानी थाने में दर्ज करवा दिया है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी गेहूं की काला बाजारी करने का प्रयास हुआ है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

अब तीनों की होगी गिरफ्तारी
, सरकारी गेहूं की काला बाजारी करने का मामला तीन लोगों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में अब उनकी गिरफ्तारी होगी।

माया सिंह टीआई सिलवानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811