Let’s travel together.

खुर्शीद अहमद जाफरी के निधन से सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्रों में शोक की लहर

0 430

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भोपाल उत्तर विधायक आरिफ अकील के छोटे चचा खुर्शीद अहमद जाफरी का बुधवार सुबह निधन हो जाने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनको बीमारी के चलते भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उनका निधन होने से सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। खुर्शीद अहमद जाफरी 75 वर्ष के थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस के पूर्व केबिनेट मंत्री व भोपाल उत्तर क्षेत्र के विधायक आरिफ अकील सहित बड़ी संख्या में भोपाल, विदिशा, रायसेन क्षेत्र के लोग शामिल हुए। श्री जाफरी को सलामतपुर के कब्रिस्तान में बुधवार शाम छै बजे सुपुर्दे खाक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुनि धर्म की कठिन साधना और श्रावक धर्म की सरल राह से प्रशस्त होता है मोक्ष मार्ग” – मुनि श्री प्रमाणसागर     |     ओरछा में 23 से 27 अप्रैल तक होगा भव्य राम महोत्सव     |     कलमकारों ने थामा माइक, सुरीला हुआ नववर्ष मेला     |     भाजपा जिला कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथ पर 6 अप्रैल को मनाया जाएगा पार्टी का 47वा स्थापना दिवस     |     ग्राम कड़ोला राघौ में भव्य गणगौर महोत्सव का शुभारंभ     |     कलेक्टर के आदेश की अवहेलना :तुलसीपार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे ट्यूबवेल खनन     |     साईकिल स्टैंड के नाम पर लाखों का भृष्टाचार     |     भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811