Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 09 फरवरी 2022

0 87

मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। सन्तान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मिथुन राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ बनाए रखने के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। जीवन कष्टमय रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई ज‍िम्‍मेदारी म‍िल सकती हैं।

सिंह राशि- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों से विवाद हो सकते हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्‍मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

तुला राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- बातचीत में शान्ति‍ बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मान-सम्मान से वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य की समस्‍याएं हो सकती हैं। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। संचित धन की हानि हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे।

मीन राशि- मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर भी नियन्त्रण रखें। व्यर्थ के कर्ज लेने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811