Let’s travel together.

अंधे कत्ल का खुलासा,चचेरे भाई ने की हत्या,पत्नी से मोबाइल पर बात करता था मृतक

0 544

रिपोर्ट-तारकेश्वर शर्मा रायसेन

रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर में पुलिस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर 24 घंटे में अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडिशनल एस पी अमृत मीणा ने मामले का खुलासा किया है।
श्री मीणा ने बताया कि ग्राम महुआ खेड़ा में विगत दिवस एक व्यक्ति के गुम होने की सूचना थाना सुल्तानपुर में दी गई थी ।मृतक की मां द्वारा थाना सुल्तानपुर में अपने लड़के कमल भील के गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई !बड़कुई महुआ खेड़ा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पढ़े हुए होने की सूचना मिली इस पर थाना सुल्तानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली, मृतक की निशानदेही गायब कमल भील के रूप में हुई !


पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास सहवाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई !
तब घटना की जानकारी सामने आई जिसमें मृतक कमल सिंह उसके चचेरे भाई प्रभु भील के साथ घूमता हुआ देखा गया था, जिसमें पुलिस द्वारा प्रभु भील से सघन पूछताछ की गई जिसमें प्रभु भील पुलिस के सामने टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसमें आरोपी ने बताया कि मृतक कमल सिंह उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था, जो उसे नागवार गुजरता था, घटना के दिन भी मृतक द्वारा उसकी पत्नी से बात की गई थी, जिस पर आरोपी द्वारा मृतक को एक एकांत स्थान पर बुलाकर मौके का फायदा देखकर लकड़ी से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी !

पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त लकड़ी, मृतक का मोबाइल एवं अन्य वस्तुएं जप्त कर ली गई ! आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश जेल भेज दिया गया है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811