Let’s travel together.

दोनों सदनों से खड़गे और राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को निकलने पर भड़की कांग्रेस 

104

नई दिल्ली । ससद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को निकलने के बाद कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता खड़गे ने मामले को राज्यसभा के सभापति के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ भी असंसदीय नहीं कहा है और उनका भाषण बहाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के लिए इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये शब्द विधानसभा की विभिन्न कार्यवाही का हिस्सा थे।
खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर कहा था कि प्रधानमंत्री के सबसे करीबी दोस्तों में से एक की संपत्ति ढाई साल में 12 गुना बढ़ गई। 2014 में यह 50,000 करोड़ रुपये थी, जबकि 2019 में यह 1 लाख करोड़ रुपये का ग्रुप बन गया, ऐसा क्या जादू हुआ कि अचानक दो साल में 12 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति आ गई, कहीं यह दोस्त की मेहरबानी तब नहीं है।
7 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा था, पहले वे अडानी के विमान में सफर करते थे और अब अडानी मोदीजी के साथ उनके विमान में सफर करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811