Let’s travel together.

चोरी गई सिंचाई मोटर पंप जप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 180

गौहरगंज/रायसेन। 06 फरवरी को फरियादी अनीश खान आ0 अजीज खान उम्र 50 साल निवासी ग्राम सिहोरा ने थाना गौहरगंज में रिपोर्ट की थी कि 05 फरवरी को उसके खेत में बने कुएं से सिचाई हेतु जलपरी मोटर मय केबल के कीमती 15 हजार-रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना गौहरगंज में अपराध क्रमांक 21/22 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।
प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी ओबेदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह एवं थाना प्रभारी गौहरगंज उनि0 राजकुमार चौधरी द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोर की तलाश/पतारसी प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.02.2022 को आरोपी जयराम आ0 मौजीराम नायक उम्र 33 साल निवासी बरहाखेड़ा, थाना गोहरगंज को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी गई जलपरी सिंचाई मोटर पंप कीमती 15000/-रूपये जप्त की गयी।


आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गौहरगंज उनि0आर0के0चौधरी, सउनि0 दिलीप सिंह, सउनि0रमेश बामने, आरक्षक नितेश एवं आर0 बृजेश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811