Let’s travel together.

किस बाल संरक्षण गृह में हैं दोनों नाबालिग, मां शाइस्ता को नहीं पता

101

धूमनगंज थाना प्रभारी द्वारा दिनांकित चार मार्च 2023 को पेश की गई स्पष्ट आख्या में कोर्ट को बताया कि आवेदिका के दोनों पुत्रों को नाबालिक मानते हुए दिनांक दो मार्च 2023 को बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।

इलाहाबाद न्यायालय में शुक्रवार को शाइस्ता परवीन की अर्जी पर प्रभारी सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। अर्जी पर शाइस्ता परवीन के अधिवक्ता विजय मिश्रा ने थाना धूमनगंज आख्या पर आपत्ति करते हुए तर्क दिया कि आख्या में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आवेदिका के दोनों पुत्रों को किस बाल संरक्षण गृह में दाखिल किया गया है।

जबकि, धूमनगंज थाना प्रभारी द्वारा दिनांकित चार मार्च 2023 को पेश की गई स्पष्ट आख्या में कोर्ट को बताया कि आवेदिका के दोनों पुत्रों को नाबालिक मानते हुए दिनांक दो मार्च 2023 को बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है।

आख्या के बिंदु पर आवेदिका के अधिवक्ता द्वारा आपत्ति को दृष्टिगत रखते हुए कोर्ट ने धूमनगंज थाना प्रभारी को आदेशित किया कि दिनांक 13 मार्च 2023 को पुनः स्पष्ट आख्या पेश करें। यह आदेश प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार दुबे ने दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811