Let’s travel together.

सीहोर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे दिन भी जारी रही विकास यात्रा, विधायक सुदेश राय ने दी विकास की सौगातें

0 84

 

अनुराग शर्मा
सीहोर। संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश के साथ ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास यात्रा प्रांरभ की गई है। विकास यात्रा के तीसरे दिन भी उत्साह के साथ सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली गई। इस विकास यात्रा का ग्रामवासियों ने परम्परागत ढंग से स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान विधायक सुदेश राय द्वारा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों तथा वार्डों में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विकास यात्रा के तीसरे दिन सीहोर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत झरखेडा, पाटन, कतपोन, बरखेडा दोराहा और शाहजहांपुरा में विकास यात्रा निकाली गई। विधायक श्री राय ने सीहोर जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र तथा राज्य शासन की प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, पात्रता पर्ची, निशुल्क राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


विकास रथ के माध्यम से लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी
विकास यात्रा के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथों के माध्यम से जन सामान्य को ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विकास यात्रा में केन्द्र तथा शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित प्रचार-साहित्य का वितरण किया जा रहा है। निकाली गई विकास यात्रा के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने विकास यात्रा को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। अनेक ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक सुदेश राय को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811