Let’s travel together.

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने महामाया राजकीय महाविद्यालय भिट्टी में ’’वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता’’ का किया शुभारम्भ

90

श्रावस्ती। महामाया राजकीय महाविद्यालय भिट्टी, कटरा श्रावस्ती में ’’वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। जिसका माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर सराहना भी की। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी दक्ष बनाया जा सके। उन्होने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलने से मानसिक व शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है। खेल हमारे शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाए रखता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल के बारे में भी बताया जाए। और उनके अभिरूचि के अनुसार खेल का अभ्यास कराकर आगे बढ़ाया जाए। खेल को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा खेला इण्डिया जैसी योजना चलायी जा रही है तथा सरकार द्वारा अच्छे संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महाराज प्रकाश तिवारी बब्बू, महामाया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य लेंगड़ी गूलर पूनम सोनकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनय प्रकाश, दिवाकर पांडेय, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सिरसिया शिवकुमार, सुनील तिवारी, मृदुल दत्त, नीरज, कमलेश, रजनीश सहित विद्यालय सभी शिक्षक गण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811