Let’s travel together.

केरल की फुटबाल टीम ने 20 गोल कर बनाया इतिहास, दमन-दीव को हराया

75

बालाघाट।  मुलना स्टेडियम में खेले जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण की महिला टबाल स्‍पर्धा में केरल की टीम ने दमन-दीव के खिलाफ 20 गोल कर इतिहास रचा है। जबकि दमन-दीव टीम एक भी गोल करने में असफल रही। केरल की टीम ने मुलना स्टेडियम में ही एक फरवरी को दमन-दीव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मप्र टीम के 17 गोल के रिकार्ड को तोड़ा था। खास बात है कि केरल ने दमन-दीव के खिलाफ ही सबसे अधिक गोल करने का रिकार्ड कामय किया है। तीन दिन में दो मैच के बाद यूथ गेम्स में अब दमन-दीव सबसे कमजोर टीम के रूप में सामने आई है। जिसके विरुद्ध पहले मैच में मप्र महिला फुटबाल खिलाड़‍ियों ने एक के बाद एक 17 गोल किए थे। तीन गोल अधिक करके केरल ने दमन-दीव को करारी शिकस्त दी है। सुबह 10 बजे शुरू हुए पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश का मुकाबला मप्र के साथ हुआ था, जिसमें अरुणाचल ने मप्र को 4-0 से हराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811