Let’s travel together.

राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

75

शाहरुख खान की ‘पठान’ का डंका हर ओर बज रहा है। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश-विदेश में ‘पठान’ को शानदार रिस्पांस मिल रहा है और कमाई के मामले में दिन-ब-दिन ‘पठान’ कामयाबी के रथ पर सवार होती जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में भी ‘पठान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘पठान’ बन हुई शाहरुख खान की वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। हर तरफ ‘पठान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं विदेश में भी ‘पठान’ का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं, इस सबके बीच राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में भी शाहरुख खान की ‘पठान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सेक्रेटरी रहे एसएम खान ने ट्विटर पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में पठान की स्पेशल स्क्रीनिंग।’ इसके साथ उन्होंने शाहरुख खान को टैग भी किया है।

बता दें कि ‘पठान’ ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सलमान खान ने कैमियो किया है। ओपनिंग डे पर ही 57 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘पठान’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म चार दिन में 221.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811