बैठक में 200 दिन में 200 पार का लगा नारा
बैठक में प्रस्तुत राजनैतिक प्रस्ताव का जिला कार्यसमिति ने किया समर्थन
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की विस्तारक जिला बैठक संपन्न हुई । बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री सिसोदिया ने बैठक को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण कारी योजना की जानकारी दी और संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा की कार्यकर्ता का प्रवास प्रतिदिन होना चाहिए। हमारा प्रवास होगा तो मंडल और बूथ पर पहुंच पार्टी का काम नीचे तक पहुंचेगा तो निश्चित ही हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा। जिस तरह से राधौगढ़ नगर पालिका में जो करिश्मा कर दिखाया इसकी चर्चा प्रदेश भाजपा ने कर बधाई प्रेषित की हे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपना व्रत रखा। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए त्रिदेव कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुट जाए। उन्होंने प्रदेश की बैठक में प्राप्त निर्देशों का उल्लेख किया और प्रदेश का नारा 200 दिनों में 200 पार का संकल्प दिलाया। और 200 पार का नारा लगाया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि भाजपा जिला गुना विस्तारक बैठक अग्रवाल मैरिज गार्डन रूठयाई में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाज मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने पार्टी के अभी तक संपन्न हुए कार्य एवं वर्तमान में जारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही ’अनुसूचित जाति कार्य विस्तार की योजनाएं एवं क्रियान्वयन’ विषय चर्चा हुई। इसके साथ ही बैठक में ’जी-20 गौरवशाली अवसर’ विषय एवं आर्थिक विषय रखा गया। एवं ’आगामी केन्द्र व राज्य सरकार के बजट पर केन्द्रित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किये जाने वाले आयोजनों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। ’बूथ कार्य विस्तार योजना’ की चर्चा एवं ’विकास यात्रा’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला महामंत्री हेमराज किरार ने राजनैतिक प्रस्ताव पड़ा। उक्त प्रस्ताव का बैठक में सर्व सम्मति से महिला प्रदेश मंत्री बंदना मांडरे एवं जिला उपाध्यक्ष हिरेंद्र सिंह चौहान ने समर्थन किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक ममता मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारिक, गोविंद दास राठी, गजेंद्र सिंह सिकरवार, राजेंद्र सिंह सलूजा, विट्ठल दास मीणा, नीरज निगम मंचासीन रहे। मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर मनेगी और 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रेल को अंबेडकर जयंती के जिले भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी दिनांक 28 को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केन्द्र की बैठक एवं 29 जनवरी को बूथ बैठक आयोजित हो, जिसमें बूथ टोली, मन की बात कार्यक्रम को सुने। 5 फरवरी को संत रविदास के पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव ने किया ब आभार रूठियाई मंडल अध्यक्ष कैलाश शिवहरे ने माना।