Let’s travel together.

10वीं व 12वीं परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ 26 जनवरी तक भरे जाएंगे

161

भोपाल ।  माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने वाली है। अब आनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का कार्य जारी है। साथ ही विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भी भरे जा रहे हैं।वहीं विद्यार्थियों के लिए 10वीं व 12वीं के आवेदन पत्रों में माध्यम, विषय, जाति एवं लिंग संशोधन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। इस संबंध में मंडल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक यह तारीख 31 दिसंबर तक रखी गई थी। मंडल की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने व अनपेड परीक्षा आवेदन-पत्राें की शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी तक है।वहीं परीक्षा फार्म में विद्यार्थी आवेदन पत्रों में संशोधन 30 जनवरी तक कर सकते हैं। इसमें माध्यम,विषय,जाति, नाम, पता, फोटो एवं लिंग में त्रुटि सुधार करने की सुविधा प्रदान की गई है।इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार के परीक्षा फार्म भरने या त्रुटि सुधार आदि की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।

10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी

मंडल द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं बोर्ड की सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययनरत संस्था में 13 फरवरी से 26 फरवरी तक और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च के बीच संपन्न की जाएगी।वहीं नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके अपने स्कूल में और निजी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811