Let’s travel together.

होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम बाबई का नाम माखननगर होगा

0 193

होशंगाबाद।मप्र सरकार अब जल्दी ही होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम करने जा रही है। इसके साथ ही बाबई का नाम भी माखननगर हो रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा करेंगे। मप्र में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति करने के बाद सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

मप्र सरकार के पास होशंगाबाद और बाबई दोनों शहरों के नागरिकों, प्रबुद्ध जनों के प्रस्ताव आए थे। आम राय यह थी कि होशंगाबाद को नर्मदापुरम और बाबई को माखन दादा के नाम पर पहचान मिले। मध्यप्रदेश शासन ने इन दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे थे, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी आज मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811