Let’s travel together.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

161

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के दिन रिलीज होने वाली है। रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। रणबीर बड़े पर्दे पर लंबे इंतजार के बाद रोमांस-कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनका अंदाज फैंस को हमेशा से पसंद आया है। इस ट्रेलर में रणबीर और श्रद्धा दोनों एक रिफ्रेशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।

ट्रेलर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये ऐसे कपल की कहानी है, जो प्यार जैसी उलझनों में नहीं फंसना चाहते। लेकिन इस झूठ मक्कारी से भरपूर कहानी में किस तरह से फैमिली की एंट्री होती हैं और क्या धमाल होता है, इस बात की झलक इस वीडियो में है। रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री के साथ-साथ ट्रेलर में शामिल गानों की झलक भी देखने को मिल रही है जो दिलचस्प है। साथ ही दोनों की प्यार भरी स्क्रिप्ट में कन्फ्यूजन है जो दर्शकों को थियेटर में बांधकर रख सकती है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811