Let’s travel together.

मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद,बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़

108

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ोतरी हुई है। बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटक शिमला के निकट पर्यटन स्थल कुफरी का रुख कर रहे हैं। मनाली में अब तक एक इंच बर्फबारी हुई है। उधर, अटल टनल रोहतांग में एक फीट और सोलंगनाला में 10 इंच बर्फबारी हुई है।वहीं, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) को बर्फबारी के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।बर्फबारी के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग रोड पर फिसलन है। बर्फबारी की वजह से खिड़की के पास ठियोग-चौपाल मार्ग, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर मार्ग, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर मार्ग बाधित हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811