Let’s travel together.

विधायक क्रिकेट ट्रॉफी आरपीएल -5 का हुआ हुआ खेल स्टेडियम में आरंभ

0 94

शिवलाल यादव रायसेन

सांची विधानसभा विधायक क्रिकेट ट्राफी आरपीएल 5 का सोमवार 16 जनवरी से हुआ आगाज। इस आयोजन के मुख्य आयोजक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी उनके पुत्र युवा नेता रौनक चौधरी सहित क्रिकेट खेल प्रेमी हैं। आरपीएल 5 क्रिकेट ट्राफी का नकद ₹70000 रुपये वपुरस्कार और ट्राफी प्रदान की जाएगी ।उप विजेता टीम को नकद 40 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।वही क्रिकेट टीमों के लिए इंट्री फीस ₹15 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

मेन ऑफ द सीरीज 10 हजार से रखी गई है।विधायक कप क्रिकेट ट्राफी का शुभारंभ नपाध्यक्ष रायसेन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जमना सेन, धीरेंद्र कुशवाह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर रम्मू भैया भूपेंद्र वर्मा विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, कुनाल कांकर वगैरह ने किया।विधायक क्रिकेट कप ट्राफी खेल स्टेडियम रायसेन में मैच खेले जा रहे हैं।इस क्रिकेट ट्राफी में12टीमें हिस्सा ले रही हैं।इस मौके भाजपा नेता जमना सेन ने क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट दर्शकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रायसेन सिटी में इस तरह के क्रिकेट मैचों का आयोजन होते रहना चाहिए।क्योंकि खेल हमें एकता अखण्डता की मिसाल कायम रखने की सीख देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811